पश्चिम बंगाल में सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में आश्रम मोड़ स्थित एक सुपरमार्केट में आग लग गई। 'एएनआई' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है और मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।