पश्चिम बंगाल सीआईडी करेगी टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच
एक अधिकारी ने बताया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पश्चिम बंगाल सीआईडी करेगी। संदेेशखाली हिंसा मामले में शेख को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उसे 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, कथित राशन वितरण घोटाला मामले को लेकर ईडी ने शेख के घर पर छापेमारी की थी।