पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूसी एक-दूसरे को मार डालें: वैगनर की बगावत पर पुतिन
वैगनर ग्रुप की बगावत पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देश चाहते हैं कि रूसी एक-दूसरे को ही मार डालें। रूसी नागरिकों की देशभक्ति की प्रशंसा करते हुए पुतिन ने वैगनर के सेनानियों से कहा कि वे बेलारूस या वापस अपने घर जा सकते हैं या देश की सेना के साथ जुड़ सकते हैं।