पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते 25 साल बाद रूस में अपना परिचालन बंद करेगी मैरियट होटल श्रृंखला
होटल श्रृंखला मैरियट ने 25 से अधिक वर्षों बाद रूस में अपने सभी परिचालन निलंबित करने की घोषणा की है। बकौल कंपनी, पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों ने रूसी बाज़ार में परिचालन जारी रखना 'असंभव' बना दिया है। यूक्रेन पर हमले के बीच कंपनी ने मार्च में रूस में निवेश पर रोक लगाने के साथ ही मॉस्को कार्यालय बंद किया था।