पसंद तो हिमंत बिस्वा सरमा भी आ रहे हैं: 'लोगों को योगी जी पसंद आ रहे हैं' सवाल पर BJP सांसद
गोड्डा (झारखंड) से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 'लोगों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पसंद तो आ रहे हैं' सवाल पर कहा है, "पसंद तो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी आ रहे हैं…पसंद तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कितने पसंदीदा हैं...उसकी कल्पना नहीं है।"