पसमांदा मुस्लिमों के लिए आंसू बहा रहे पीएम, उनके प्यादे मस्जिदों पर कर रहे हमला: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है, "एक तरफ आप पसमांदा मुसलमानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और दूसरी तरफ आपके प्यादे उनकी मस्जिदों पर हमला कर रहे हैं।" इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि पसमांदा मुस्लिमों का उनके ही धर्म के लोगों ने शोषण किया है।