पहाड़ों में होमस्टे चलाना उतना ग्लैमरस नहीं!, जॉब छोड़ हिमाचल पहुंची महिला ने बयां किया कड़वा सच
कॉरपोरेट जॉब छोड़कर हिमाचल प्रदेश पहुंचीं एक महिला ने बताया कि पहाड़ों में होमस्टे चलाना इंटरनेट पर दिखने वाली ग्लैमरस ज़िंदगी से काफी अलग है। रारटा में होमस्टे चलाने वाली महिला को सफाई से लेकर प्लंबिंग, हाउसकीपिंग, रिसेप्शन और बिजली की समस्या तक खुद संभालने पड़ते हैं। बकौल महिला, खूबसूरत नज़ारों के पीछे कड़ी मेहनत और बड़ी ज़िम्मेदारियां छिपी हैं।