पहाड़ी पर एकांत में बैठे मिले प्रेमी जोड़े को बिहार में लोगों ने बेरहमी से पीटा
जमुई (बिहार) में एक पहाड़ी पर एकांत में बैठे मिले प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई करते लोगों का वीडियो सामने आया है। इस दौरान आरोपियों ने लड़के को ईंट से भी मारा और वे खुद को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। वहीं, मारपीट के बाद दोनों की शादी भी कराए जाने की बात सामने आई है।