पहाड़ी से कूदा लड़का सुबह 10 बजे वहां पहुंचा, 3 घंटे मनाते रहे माता-पिता; क्या है टाइमलाइन?
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में 19-वर्षीय कुणाल चंदगुडे और उसके माता-पिता की मौत की घटना की टाइमलाइन सामने आई है। कुणाल शुक्रवार सुबह 10 बजे माता-पिता से विवाद के बाद पहाड़ी पर पहुंचा। लगभग 3-घंटे उसे मनाने की कोशिश की गई। आखिरी 15-20 मिनट में पिता ने उसे पकड़ने-खींचने की कोशिश की। दोपहर 1 बजे के बाद तीनों की मौत हुई।