पहचान मिलने पर बहुत अच्छा लगता है: पद्म भूषण मिलने की घोषणा पर गायिका ऊषा उत्थुप
गायिका ऊषा उत्थुप ने उन्हें पद्म भूषण मिलने की घोषणा पर कहा है कि वह भारत सरकार की आभारी हैं। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। 54 वर्षों से गाना गा रही हूं...जब पहचान मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है। मैं बहुत खुश हूं।" गायिका ने परिवार व दोस्तों समेत पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा किया।