पहले ‘चायवाला’, अब ‘बंदर’, किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए: कांग्रेस के PM मोदी पर तंज़ पर BJP
संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को ‘बंदर’ कहे जाने पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी पीएम मोदी को ‘चायवाला’ कहकर तंज़ कस चुकी है और उसके बाद कांग्रेस लगातार तीन बार केंद्र की सत्ता से बाहर रही है।