पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के बाद नीतीश रेड्डी ने 'बाहुबली' पोज़ देकर मनाया जश्न
भारतीय ऑल-राउंडर नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के बाद 'बाहुबली' पोज़ देकर जश्न मनाया। 21 वर्षीय रेड्डी ने 171 गेदों पर शतक जड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका यह वीडियो X पर शेयर किया है। इससे पहले 50 रन पूरे होने पर उन्होंने 'पुष्पा' स्टाइल में जश्न मनाया था।