पहले अपनी पार्टी बचा लें: यूपी में मायावती से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीएसपी प्रमुख मायावती के 'कांग्रेस पर सदन में जनहित के मुद्दे नहीं उठाने' के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पहले अपनी पार्टी बचा लें, दूसरों की चिंता छोड़कर।" उन्होंने कहा, "आज बीएसपी की हालत ऐसी है वह अपनी ज़मानत बचाने लायक नहीं बची। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपनी ओर देख लें।"