पहली कक्षा की छात्रा का रेप करने में नाकाम होने पर गुजरात में प्रिंसिपल ने की उसकी हत्या
दाहोद (गुजरात) में कथित तौर पर रेप का विरोध करने वाली पहली कक्षा की 6-वर्षीय छात्रा की हत्या करने को लेकर 55-वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल गोविंद नट को गिरफ्तार किया गया है। नट ने रोज़ उसके साथ कार से स्कूल जाने वाली बच्ची के शव को स्कूल परिसर में ठिकाने लगाकर उसके बैग व जूतों को क्लासरूम के पास रखा था।