पहले कर चुके हैं: 'क्या इज़रायल की तरह भारत दुश्मनों पर हमला कर सकता है?' पर वायुसेना चीफ
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 'क्या भारत इज़रायल जैसे दुश्मनों पर हमला कर सकता है' सवाल पर कहा है, "हम पहले ही कर चुके हैं।" उन्होंने कहा कि इज़रायली वायु सेना ने हाल ही में हिज़बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को निशाना बनाते हुए जो किया, वही भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने पहले किया है।