पहला टेस्ट हारने के बाद हमने इंग्लैंड से भी 4 टेस्ट जीते थे: रोहित शर्मा
बेंगलुरु टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, "इंग्लैंड के खिलाफ भी शुरूआती टेस्ट मैच हारे थे लेकिन उसके बाद हमने 4 मैच जीते थे।" उन्होंने कहा, "न्यूज़ीलैंड ने अच्छी गेंदबाज़ी की और हम उसका जवाब देने में विफल रहे। उन्होंने कहा, "अब सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे।"