पहली डेट पर सुअरों की रेस दिखाने ले गया टिंडर पर मिला शख्स, सट्टे के पैसों से खिलाया खाना: महिला

एक टिकटॉक यूज़र ने बताया है कि टिंडर पर मिला एक शख्स उसे पहली डेट पर सुअरों की रेस दिखाने ले गया। बकौल महिला, शख्स ने रेस में सट्टा लगाकर $50 (करीब ₹4,000) जीते और इससे दोनों ने बाहर खाना खाया। एक टिकटॉक यूज़र ने 'मज़ेदार फर्स्ट डेट होगी' कहा जबकि एक अन्य ने कहा, "वह पति बन सकता है।"

Load More