पहली तिमाही के नतीजे के बाद 6% चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा United Spirits का शेयर
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे आने के बाद यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 6% से ज़्यादा चढ़कर अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹1,417.30 पर पहुंच गए। सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.6% बढ़कर ₹485 करोड़ पहुंच गया जो एक साल पहले की समान अवधि में ₹477 करोड़ था।