पहली तिमाही में जेके टायर का शुद्ध लाभ 37% बढ़कर हुआ ₹211 करोड़

जेके टायर ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹211 करोड़ रहा जो इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹154 करोड़ रहा था। हालांकि, कंपनी की कुल आय जून तिमाही में घटकर ₹3,655 करोड़ ही रही।

Load More