पहले दो बिज़नेस में हुआ फेल, इस शख्स ने फिर 3 साल में खड़ी कर दी ₹20 करोड़ की कंपनी
दिल्ली के नीरज चोपड़ा ने पुराने मोबाइल फोन को ठीक कर करोड़ों का बिज़नेस खड़ा किया है। उन्होंने दिसंबर 2020 में ज़ोबॉक्स नामक कंपनी शुरू की जिसका टर्नओवर 3-साल में ₹20 करोड़ हो गया। 18-साल की उम्र में नीरज को उनके पिता ने हॉन्ग-कॉन्ग भेजा था जहां से वह 2010 में भारत आए और शुरुआती 2 बिज़नेस विफल रहे थे।