पहले दिन फ्लॉप हो गई थी 'मुन्ना...', बाद में 1 शो से कमाए ₹1 करोड़: विधु विनोद चोपड़ा
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है, "जब फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' रिलीज़ हुई थी तो यह फिल्म पहले दिन फ्लॉप हो गई थी, कोई भी इसे देखने नहीं गया।" उन्होंने कहा, "हम तमिलनाडु के एक थिएटर में सुबह का शो पाने में कामयाब रहे जहां फिल्म ने...₹1 करोड़ का कारोबार किया।" विधु ने कहा, "मुझे फिल्म पर विश्वास था।"