पहली नौकरी करने वाले 10 लाख युवाओं को सरकार ने दिया ₹15,000 का इंसेंटिव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया कि पहली बार नौकरी करने वाले करीब 10-लाख युवाओं को 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' के तहत DBT के ज़रिए ₹2,000-करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है। दरअसल, योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ₹15,000 का इंसेंटिव दिया जा रहा है। बकौल पीएम, यह राशि युवाओं के परिश्रम का सम्मान है।

Load More