पहली पारी में अधिक रन बनाने होते हैं लेकिन हम नहीं बना रहे: भारत के बॉलिंग कोच मॉर्कल
भारत के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मॉर्कल ने न्यूज़ीलैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच को लेकर कहा है, "टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में रन बनाने की ज़रूरत होती है लेकिन हम ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए हैं।" उन्होंने कहा, "मैं दूसरी पारी में मज़बूती के साथ टीम के वापसी करने की उम्मीद कर रहा हूं।"