पहली पारी में बल्लेबाज़ी करना थोड़ा मुश्किल था: RCB से हार के बाद DC के कप्तान अक्षर
आईपीएल 2025 के 46वें मैच में आरसीबी से हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा है, "मुझे लगता है कि हमने 10-15 रन कम बनाएं। पहली पारी में बल्लेबाज़ी करना थोड़ा मुश्किल था।" उन्होंने कहा, "दूसरी पारी में ओस गिरने से खेल थोड़ा आसान हो गया था। हमने कुछ कैच छोड़े जिन्हें पकड़ना चाहिए था।"