पहली प्राइवेट स्पेसवॉक के बाद पृथ्वी पर लौटा स्पेसX का 'पोलारिस डॉन क्रू'
स्पेसX का एक निजी अंतरिक्ष अभियान 'पोलारिस डॉन मिशन' अपने चार अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह 5 दिवसीय यात्रा इंटरनेट उद्यमी अरबपति जेरेड आईज़ैकमैन ने स्पॉन्सर की थी और वह इसके मिशन कमांडर भी थे। गौरतलब है, यह पहली प्राइवेट स्पेसवॉक थी जिसमें स्पेसX कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे।