पहले पॉर्न के लिए वेबसाइट होती थी, आज का फॉर्मैट 30 सेकेंड की रील है: स्टोरीटेलर लवली शर्मा
स्टोरीटेलर व कवियत्री लवली शर्मा ने एक पॉडकास्ट में इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट को लेकर बातचीत करते हुए कहा है, "पहले पॉर्न के लिए एक वेबसाइट होती थी, अब पॉर्न के लिए 30 सेकेंड की रील फॉर्मैट है।" उन्होंने कहा, "सिंपल सा फंडा यही है...कपड़े ही तो उतारने है...करोड़ों रुपए मिल रहे हैं...और कुछ मेहनत ही नहीं करनी पड़ रही।"