पहले पीरियड्स पर तमिलनाडु में हल्दी के पानी से नहाती हैं लड़कियां, झोपड़ी में रहना होता है
तमिलनाडु में लड़कियों के पीरियड्स की शुरुआत होने पर 'मंजल नीपाट्टू विजा' नामक आयोजन करने की प्रथा है। इस प्रथा में महिलाएं लड़की को हल्दी के पानी से नहलाती हैं और फिर उसे सिल्क की साड़ी व गहने पहनाकर सजाती हैं। इसके बाद लड़की को कुछ दिन नारियल, नीम और आम के पत्तों से बनी झोपड़ी में रहना होता है।