पहले प्रयास में सिमाला प्रसाद UPSC क्लीयर कर बनी थीं IPS, फिल्मों में भी किया है काम
भोपाल (मध्य प्रदेश) की सिमाला प्रसाद ने यूपीएससी की परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता हासिल की थी और वह 2010 में आईपीएस बनी थीं। भोपाल से पढ़ाई पूरी करने वाली सिमाला ने आईपीएस बनने के बाद फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अलिफ' और 2019 में फिल्म 'नक्कश' में काम किया है।