पहली फिल्म के बाद लगातार 3 फिल्में फ्लॉप हुईं: आयुष्मान खुराना
फोर्ब्स इंडिया से बातचीत में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि 2012 में फिल्म 'विकी डोनर' से डेब्यू करने के बाद उनकी लगातार 3 फिल्में फ्लॉप हुईं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'दम लगा के हईशा' के साथ सफलता की यात्रा फिर से शुरू हुई और लगातार 8 फिल्में सुपरहिट हुईं।" आयुष्मान आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में दिखे थे।