पहली फिल्म के बंद होने से दुखी होकर मुंडवा लिए थे सिर के बाल: सिद्धांत चतुर्वेदी
ऐक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया है कि जब वह 21-22 साल के थे तब उन्होंने अपनी पहली फिल्म बंद होने से दुखी होकर सिर के बाल मुंडवा दिए थे। उन्होंने बताया, "...मैंने किरदार के मुताबिक बाल संवारना...शुरू कर दिया लेकिन फिल्म बंद हो गई। मैं जब भी आईने में देखता तो मुझे वही किरदार दिखता इसलिए मैंने बाल मुंडवा लिए।"