पहली फिल्म के सेट पर मुझे कुर्सी नहीं मिली, अब अपनी कुर्सी लेकर जाता हूं: राहुल बोस

ऐक्टर राहुल बोस ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के सेट पर कुर्सी नहीं दी गई थी जबकि वह फिल्म में लीड रोल में थे। उन्होंने कहा, "मैं सड़क के डिवाइडर पर बैठता था।" राहुल ने कहा, "अब सेट पर अपनी कुर्सी लेकर जाता हूं...फिर से उस अपमान से नहीं गुज़रना चाहता।"

Load More