पहले बेटे की आंख फड़कती है, कुछ घंटे बाद सांप काट लेता है: 7 बार सर्पदंश झेल चुके युवक की मां
फतेहपुर (यूपी) में 40 दिनों में 7 बार सर्पदंश झेल चुके युवक की मां ने कहा है कि उसके बेटे को आभास हो जाता है कि कुछ देर में सांप उसे काटने वाला है। उन्होंने बताया, "उसकी आंख फड़कती है और वह मुझसे बताता है कि...दिल घबरा रहा है। आभास होने के 2-3 घंटे बाद सांप उसे काट लेता है।"