भारत में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। 'गुडरिटर्न्स' के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को बढ़कर ₹1,01,350 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, वैश्विक बाज़ार में स्पॉट गोल्ड की कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर $3,473.03 प्रति औंस पर पहुंच गई है।