पहली बार आम लोगों के देखने के लिए रखा गया 18वीं सदी का 300 कैरेट हीरे का नेकलेस
18वीं सदी के हीरे के एक दुर्लभ नेकलेस को पहली बार आम लोगों के देखने के लिए लंदन में रखा गया है। 300 कैरेट के इस नेकलेस को फ्रांसीसी शाही परिवार की कई सदस्य पहन चुकी हैं जिसकी मौजूदा कीमत $2.8 मिलियन (₹23.4 करोड़) है। इस नेकलेस की अक्टूबर के अंत या नवंबर में नीलामी होगी।