पहली बार ओडिशा के 'बोंडा' आदिवासी समुदाय के युवक ने पास की एनईईटी यूजी परीक्षा
ओडिशा की 'बोंडा' आदिवासी जनजाति का 19 वर्षीय मंगला मुदुली एनईईटी यूजी परीक्षा पास करने वाला अपने समुदाय का पहला युवक बन गया है। मंगला ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उसे बधाई दी है। बोंडा विशेष रूप से मलकानगिरी ज़िले में पाए जाते हैं।