पहली बार ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट

अपना तीसरा ओलंपिक्स खेल रहीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश ने क्वॉर्टर फाइनल में यूक्रेन की रेसलर को हराया और वह पहली बार ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले विनेश ने टोक्यो ओलंपिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट युई सुसाकी को हराया था।

Load More