पहली बार खरीद रहे हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी? इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले खरीदारों को को-पेमेंट क्लॉज़, रूम रेंट की लिमिट और बीमारी के हिसाब से सब-लिमिट की जांच करनी चाहिए। उन्हें यह भी देखना चाहिए कि पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, डे-केयर प्रोसीजर, घर पर इलाज और नॉन-एलोपैथिक इलाज शामिल हैं या नहीं।