पहली बार जापान के हवाई क्षेत्र में घुसा चीन का सैन्य विमान
जापान ने सोमवार को पहली बार चीनी सैन्य विमान द्वारा जापानी एयरस्पेस के उल्लंघन की पुष्टि की। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वाई-9 इंटेलिजेंस विमान डंजो द्वीप के ऊपर तकरीबन 2-मिनट तक उड़ा। मंत्रालय ने बताया कि जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने हथियारों या सिग्नल फ्लेयर्स का इस्तेमाल नहीं किया। जापान ने चीन के सामने अपना कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया है।