पहली बार देश में पंचायत चुनाव में हुआ कागज़ रहित मतदान
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने भोपाल ज़िले में हुए पंचायत उप-चुनाव के एक मतदान केंद्र पर सफलतापूर्वक कागज़ रहित मतदान करवाया है। एक अधिकारी ने बताया कि देश में पहली बार पंचायत चुनाव में देश में कागज़ रहित मतदान हुआ है। अधिकारी ने बताया, ''पारदर्शी मतदान कराने के लिए कागज़ रहित मतदान केंद्र स्थापित करने का फैसला किया गया।''