पहली बार पीरियड आने पर डर गई थी, मां ने कहा जश्न मनाने का समय है: अनन्या पांडे
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कहा है, "जब मुझे पहली बार पीरियड आए थे तब मैं स्कूल में थी और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है...क्योंकि किसी ने इस बारे में बात नहीं की थी।" उन्होंने आगे कहा, "मैं बहुत डरी हुई थी...लेकिन मां और दादी ने मुझे...गिफ्ट्स दिए और कहा...यह जश्न मनाने का समय है।"