पहली बार बोनस इश्यू करेगी वीआरएल लॉजिस्टिक्स, शेयर में आई 4% की उछाल
वीआरएल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसके बोर्ड की अगले महीने 4 जुलाई को बैठक होगी जिसमें बोनस इश्यू को लेकर फैसला लिया जाएगा। कंपनी के इस एलान के बाद इसके शेयरों में 4% की तेज़ी आई है। गौरतलब है कि वीआरएल लॉजिस्टिक्स पहली बार बोनस शेयर इश्यू करने जा रही है।