पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी बोर्ड की बैठक के बाद अपने शेयरधारकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि वह 2:1 के रेशियो में शेयर जारी करेगी। हालांकि, कंपनी ने बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट का एलान अभी नहीं किया है।