पहली बार मां बनने वाली हैं 'कुबूल है' की ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति
'कुबूल है' और 'नागिन 3' के लिए मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अपने पति सुमित सूरी के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। सुमित और अपने पैरों के बीच एक छोटे से जूते की जोड़ी की तस्वीर शेयर कर सुरभि ने लिखा, "हमारी सबसे बड़ी यात्रा शुरू हो रही है...नन्हा प्यार इस जून में आ रहा है।"