पहली बार सांसद बनीं कंगना को संसद की संचार और आईटी समिति का सदस्य बनाया गया
बीजेपी सरकार ने 24 संसदीय समितियों का गठन किया है। मंडी (हिमाचल प्रदेश) से पहली बार बीजेपी सांसद कंगना रनौत को संसद की संचार और आईटी समिति में सदस्य बनाया गया है। वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। सपा की जया बच्चन भी संचार और आईटी समिति में शामिल हैं।