पहली बार हारी हुई सरकार विराजमान है: लोकसभा में अखिलेश यादव
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव के समय 400 पार का नारा दिया गया था लेकिन पहली बार लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है।" उन्होंने कहा, "यह चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है। मनमर्ज़ी नहीं, जनमर्ज़ी चलेगी।" अखिलेश ने कहा, "संविधान रक्षकों की जीत हुई है।"