पहले लाल नहीं सफेद था लाल किले का रंग, चूना पत्थरों से हुआ था इसका निर्माण
दिल्ली के लाल किले का रंग पहले लाल नहीं सफेद हुआ करता था और यह विशुद्ध रूप से चूना पत्थरों से बना था। हालांकि, समय के साथ इन पत्थरों का रंग उतरने लगा और इसका सौंदर्य प्रभावित होने लगा। अंग्रेज़ी शासन में इस किले के ऊपर लाल रंग करवाया गया जिसके बाद इसे लाल किला नाम दिया गया।