पहले से बेहतर हैं भगवंत मान, डॉक्टर ने 1-2 दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी है: सिसोदिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मान अब पहले से बेहतर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें 1-2 दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है। बकौल सिसोदिया, अस्पताल में रहते हुए भी वह पंजाब की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं।