पहले से है इंश्योरेंस तो नई पॉलिसी खरीदते समय क्या बरतें सावधानी?
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, एक से अधिक इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की ज़रूरत पड़ रही है तो अलग-अलग कंपनियों से पॉलिसी खरीदी जा सकती है। मौजूदा पॉलिसी की शर्तें और कवर समझकर अपनी ज़रूरतों का आंकलन करना भी ज़रूरी है जिससे ओवर या अंडर-इंश्योरेंस से बचा जा सकता है। ओवर इंश्योरेंस के केस में वह जेब पर भारी पड़ सकता है।