पहले स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में क्यों नहीं गाया गया था 'जन गण मन'?
पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान कोई आधिकारिक राष्ट्रगान न होने के कारण पूरे देश में मौजूदा राष्ट्रगान 'जन गण मन' नहीं गाया गया था। उस समय राष्ट्रगान के चुनाव के लिए 'जन गण मन' के साथ 'वंदे मातरम' की भी चर्चा थी। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा 'जन गण मन' को बतौर राष्ट्रगान मान्यता दी गई।