पहले ही दिन 3X अधिक सब्सक्राइब हुआ इनफ्लक्स हेल्थटेक का IPO, जानें GMP
हेल्थकेयर-सेंटर्ड कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इनफ्लक्स हेल्थटेक का आईपीओ पहले ही दिन पूरी तरह बुक हो गया और इसे 3.3 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया। कंपनी ने ₹91-96 की रेंज में इसका प्राइस बैंड तय किया है और इसका लॉट साइज़ 1200 शेयरों का है। इन्वेस्टरगेन की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹141 पर हैं।